देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में सोमवार से सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक लगा दी है। वहीं अमरावती और उससे सटे जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। उधर, कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब महाराष्ट्र से कर्नाटक में जाने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। अब उन्हीं लोगों को प्रवेश मिल सकेगा जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में सोमवार से सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक लगा दी है। वहीं अमरावती और उससे सटे जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। उधर, कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब महाराष्ट्र से कर्नाटक में जाने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। अब उन्हीं लोगों को प्रवेश मिल सकेगा जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी।